Home > Videos > Neonatology > बच्चों का सही वजन क्या होना चाहिए?
बच्चों का सही वजन क्या होना चाहिए?
भारतीय नवजात शिशु में जो Male बच्चे का weight 2.8 – 3.2 kg तक Normal weight रहता है वही female का 2.7- 3.1 kg का Weight रहता है। माँ का weight अच्छा होने से बच्चे का Weight भी अच्छा होता है। जो बच्चे 3.1 , 3.2 kg के बच्चे होते है उनको Healthy baby माना जाता है।
बच्चे के जन्म के बाद बच्चे के वजन का क्या होता है?
- बच्चे पैदा होने के 5 से 7 दिन में बच्चे का वजन 5-7% कम होता है।
- बच्चे का 7-10 दिन में फिरसे पहले जैसे , जन्म के weight जितना हो जाता है।
- जिन बच्चो का वजन जन्म के 5 से 7 दिन में 10 % से ऊपर कम हुआ है तो यह एक बुरा संकेत है।
कैसे पता करें कि आपका बच्चा अच्छी तरह से और स्वस्थ बढ़ रहा है?
- जिन बच्चो का वजन 2.5 kg से कम है उसको Low birth weight कहा जाता है।
- जिन बच्चो का वजन 1 .5 kg से कम है उसको Very Low birth weight कहा जाता है।
- जिन बच्चो का वजन 1 kg से कम है उसको Extremely Low birth weight कहा जाता है।
- यनेकी जिन बच्चो का वजन कम रहता है उतने ही उनको problems ज्यादा रहते है।
बच्चो का weight बोहोत कम होने से क्या प्रोब्लेम्स होती है?
- Very Low birth weight और Extremely Low birth weight वाले बच्चो को NICU में भर्ती करना ही पड़ता है।
- उनको NICU में 15 दिन से 2 महीने तक की care लगती ही है।
- उनको हर एक body organs के problem आते ही है।
- उनका वजन भी पहले ज्यादा कम होता है और 10 दिन के बाद धीरे धीरे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।
बच्चो का वजन कम क्यों होता है?
- जब बच्चा पैदा होता है , तब बच्चे के body fluids ज्यादा होते है। और ये body fluids जन्म के थोड़े दिन बाद निकल जाते है इसलिए बजन कम होता है।
- बच्चे के वजन के लिए treatment सिर्फ breast feeding है पर जब 10 % weight loss होता है तब lactation consultant के मदत लेना बोहोत जरुरी होता है। बच्चे का feeding pattern देखना जरुरी होता है। बच्चे का attachment देखना जरुरी होता है।
- जिन बच्चो का वजन बोहोत ही कम होता है तो उनको NICU की जरुरत पड़ती है।
बच्चे के मासिक वजन का सामान्य चार्ट
बच्चे की उम्र | औसत वजन |
1 महीना | 3.2 – 4.5 किलोग्राम |
2 महीना | 4.0 – 5.2 किलोग्राम |
3 महीना | 4.5 – 6.0 किलोग्राम |
4 महीना | 5.0 – 6.5 किलोग्राम |
5 महीना | 5.5 – 7.0 किलोग्राम |
6 महीना | 6.0 – 7.5 किलोग्राम |
7 महीना | 6.5 – 8.0 किलोग्राम |
8 महीना | 7.0 – 8.5 किलोग्राम |
9 महीना | 7.5 – 9.0 किलोग्राम |
FAQs
- बच्चे का वजन कम क्यों होता है?
जन्म के बाद, बच्चों का वजन पहले कुछ दिनों में कम हो सकता है, जो कि शरीर के अतिरिक्त तरल पदार्थ के निकलने के कारण होता है। अगर वजन 5-7% से ज्यादा कम हो, तो यह एक चिंता का कारण हो सकता है।
- क्या 1 महीने के बच्चे का वजन कम होना सामान्य है?
1 महीने के बच्चे का वजन थोड़ा घट सकता है, लेकिन अगर वह जन्म के बाद के पहले 10 दिनों में अपना वजन वापस प्राप्त कर लेता है, तो यह सामान्य है।
- बच्चे का वजन कब बढ़ना शुरू होता है?
जन्म के बाद बच्चे का वजन पहले कुछ दिनों में घटता है, लेकिन फिर 7-10 दिन के भीतर बच्चे का वजन सामान्य रूप से बढ़ने लगता है।
- क्या 2 महीने के बच्चे का वजन कम होना चिंताजनक है?
अगर 2 महीने के बच्चे का वजन बहुत कम हो, तो यह चिंताजनक हो सकता है। बच्चों का वजन औसतन 4.0 – 5.2 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।
- 6 महीने के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?
6 महीने के बच्चे का वजन औसतन 6.0 – 7.5 किलोग्राम होना चाहिए। यदि वजन इससे कम हो, तो बच्चे को सही आहार और डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता हो सकती है।
- अगर 3 महीने के बच्चे का वजन कम हो तो क्या करना चाहिए?
3 महीने के बच्चे का वजन औसतन 4.5 – 6.0 किलोग्राम होता है। यदि वजन कम हो, तो यह संकेत हो सकता है कि बच्चे को सही आहार नहीं मिल रहा या कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
- बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी चीज़ सही तरीके से स्तनपान कराना है। यदि बच्चा सही से नहीं खा रहा, तो एक स्तनपान सलाहकार से मदद लेना जरूरी हो सकता है।
- क्या 9 महीने के बच्चे का वजन कम होना सामान्य है?
9 महीने के बच्चे का वजन औसतन 7.5 – 9.0 किलोग्राम होना चाहिए। यदि वजन कम हो, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है क्योंकि यह बच्चे की विकास में कोई रुकावट का संकेत हो सकता है।
About Author
Patient Feedback

Great doctors, Good facilities, caring and helping staff. I recommend this hospital for day care services.
Sangram Shinde

All doctors r very good. There treatments is best. Other staff also good. The service of nurses is great...Hospital is always clean.
Vaishali Aitawade

All services provide by hospital are nice and on time. Doctors are polite and co-operative with patient.
Ankita Jagtap

All services provided by hospital is good. Hygiene maintained well.Even at night good care provided.