Home > Videos > Paediatrics > बच्चा खाना क्यों नहीं खाता हैं?

बच्चा खाना क्यों नहीं खाता हैं?

शिशु के जन्म होते ही पहले ६ महीने सिर्फ breastfeeding करना बोहोत जरुरी होता है। अगर ६ महीने तक अच्छे से breastfeeding किया जाता है तो बच्चे की brain development और बाकी सारे अवयव का विकास अच्छे तरह होता है। Breastfeeding अमृत जैसा है।

Complementary feeding / ऊपर का खाना

  • बच्चे में Complementary feeding ६ महीने के बाद शुरू करना चाहिए।
  • Complementary food के रूप में दाल , चावल का पानी देना शुरू कर सकते है।
  • रागी , केला और सेब भी बच्चे को Complementary food के तौर पर दे सकते है।

Complementary food 6 महीने बाद किस तरह देना चाहिए?

शुरुवात में बच्चे को पानी देना शुरू करना है। ३-४ दिन बाद दाल का पानी देना शुरू कर देना है। उसके बाद चावल और उसके बाद रागी का पानी देना शुरू कर देना। जैसे ३-४ दिन में बच्चा पानी पिने लग जायेगा तो माँ , चावल , दाल या रागी मिक्सर में लगाके , थोड़े गाढ़े रूप में बच्चे को दे सकते है। दाल के साथ साथ आप घी दे सकते है। चीनी और नमक देने की जरुरत नहीं है।

बच्चे को खिलाने सही तरीका और स्थिति

बच्चे को लेट के खाना खिलाना गलत है। जब बच्चे को खाना खिला रहे हो तो सीधी स्थिति बिठाके खिलाना चाहिए। माँ जितना खाती है उससे आधा खाना बच्चे ने खाना चाहिए। जब एक साल बाद बच्चे को जब दूध देते है तब दूध पिने नहीं खाने देना चाहिए जैसे की दूध-चपाती , दूध-चावल , दूध रागी के साथ मिक्स करके भी दे सकते है।

बच्चा खाना नहीं खाता, क्या करें?

अगर आपका बच्चा खाना खाने में रुचि नहीं लेता, तो चिंता करने के बजाय कुछ सरल उपाय अपनाएं:

  1. खाने को रोचक बनाएं
    बच्चों को रंग-बिरंगे और आकर्षक तरीके से परोसा हुआ खाना पसंद आता है। फल, सब्जियों और खाने को मज़ेदार आकार में काटकर उन्हें खाने के लिए प्रेरित करें।
  2. नए व्यंजन आज़माएं
    बच्चों को बार-बार एक ही तरह का खाना देने से वे ऊब सकते हैं। उनकी पसंद-नापसंद को समझें और नए स्वाद या व्यंजनों का प्रयोग करें।
  3. भोजन का समय निश्चित करें
    नियमित समय पर खाना खिलाने की आदत डालें और सुनिश्चित करें कि भोजन के बीच स्नैक्स न खाएं ताकि भूख बनी रहे।
  1. खुद उदाहरण बनें
    बच्चे अक्सर अपने माता-पिता की नकल करते हैं। अगर आप खुद स्वस्थ और संतुलित खाना खाएंगे, तो बच्चा भी उसकी नकल करेगा।
  2. प्रशंसा और प्रोत्साहन दें
    जब बच्चा खाना खाता है, तो उसकी सराहना करें। यह सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करेगा।
  3. जबरदस्ती न करें
    बच्चे को खाने के लिए मजबूर न करें। यह उसे और जिद्दी बना सकता है। उसकी भूख और पसंद का सम्मान करें।
  4. डॉक्टर से सलाह लें
    अगर बच्चा लंबे समय तक खाना नहीं खा रहा है या उसकी सेहत पर असर पड़ रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श करें।

ध्यान दें कि हर बच्चे की खाने की आदतें अलग होती हैं, और थोड़ा धैर्य और प्यार से आप उन्हें बेहतर खाने की आदत सिखा सकते हैं।

बच्चे को क्या नहीं खिलाना चाहिए?

बच्चे को एक साल तक कोई भी प्रकार का दूध नहीं देना चाहिए।

बच्चे को खिलाने के टिप्स

ज्यादातर माओ की शिकायत रहती है की बच्चा खाना नहीं खा रहा है। इसके सबसे महत्वपूर्ण कारन यह होता है की माँ ध्यान नहीं दे रही होती है। तो उसके लिए क्या करे?

  • एक उपयुक्त वातावरण तैयार करें।
  • बच्चे को जहा खाना खाना पसंद है वह खिलायेगा और बच्चे के खाने पे पूरा ध्यान देगा।
  • बच्चे को खाना जैसे उसको पसंद है वैसे बनाइयेगा।

Signs जिससे पता चलता है आपका बच्चा स्वस्थ है

  1. बच्चा urine पास अच्छे तरह से कर रहा है।
  2. बच्चा नींद ठीक से पूरी कर रहा है।
  3. बच्चे के growth chart पे ध्यान देना जरुरी है।

Have queries or concern ?

    बच्चे के बीमारी कैसे पहचाननी है?

    बच्चे का नाक बंद है , सर्दी है , खासी है , बुखार है , उलटी और loose motion है , तो इस वक्त अगर बच्चा खाना नहीं खाता तो उसको डॉक्टर को दिखाना जरुरी है।

    About Author

      Book Appointment

      For a quick response to all your queries, do call us.

      Patient Feedback

      Expert Doctors

      [dgbc_blog_carousel posts_number="4" type="3" include_categories="1238" show_excerpt_length="200" show_categories="off" show_author="off" show_date="off" show_more="on" read_more_text="Get An Appointment" show_items_xlarge="1" show_items_desktop="1" show_items_tablet="1" dot_nav="on" image_size="default_image" button_alignment="center" button_at_bottom="on" title_margin="16px||||false|false" meta_padding="||||false|false" admin_label="Divi Blog Carousel" module_id="doctors-crouser" _builder_version="4.9.3" _module_preset="default" header_font="|700|||||||" header_text_align="center" content_text_align="center" custom_padding="|30px||30px|false|true" hover_enabled="0" locked="off" sticky_enabled="0"][/dgbc_blog_carousel]
      Emergency/Ambulance
      +91-88888 22222
      Emergency/Ambulance
      +91-88062 52525
      Call Now: 88888 22222